Monday, 24 November 2014

Live: Supreme Court Again seeking on the MAtch Fixing , india news, India, Latest News


लाइवः सुप्रीम कोर्ट में फिर शुरू हुई फिक्सिंग मामले की सुनवाई

Publish Date:Mon, 24 Nov 2014 10:54 AM (IST) | Updated Date:Mon, 24 Nov 2014 11:34 AM (IST)
लाइवः सुप्रीम कोर्ट में फिर शुरू हुई फिक्सिंग मामले की सुनवाई

नई दिल्ली। चर्चित आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल समिति की जांच रिपोर्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक आज कोर्ट आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और आइसीसी अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के भविष्य को लेकर अहम फैसला कर सकता है। वहीं, कुछ बड़े सवाल ये भी होंगे कि एन.श्रीनिवासन को बीसीसआइ अध्यक्ष पद पर दोबारा बैठने को लेकर कोर्ट क्या फैसला सुनाता और इसके अलावा क्या आज कोर्ट उन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा करेगा जिनके नाम जांच समिति की रिपोर्ट में दर्ज हैं।
- मुद्गल ने कहा 'हमने अपना काम कर दिया':
आइपीएल फिक्सिंग मामले की जांच के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष जस्टिस मुकुल मुद्गल ने कहा है कि उनकी जांच समिति ने अपना काम पूरा कर दिया है और अब बीसीसीआइ व श्रीनिवासन को देखना है कि उन्हें क्या करना है। वो चाहें तो इस जांच को चुनौती भी दे सकते हैं।
- दाखिल होंगे 'एफीडेविट':
गौरतलब है कि इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चार नामों का खुलासा किया था। इसमें आइसीसी अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन, चेन्नई टीम के प्रिंसिपल रहे श्रीनि के दामाद गुरुनाथ मयप्पन, राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा और आइपीएल सीओओ सुंदर रमन के नाम शामिल थे। कोर्ट ने इन चारों को अपनी सफाई दर्ज करने का आदेश दिया था, श्रीनिवासन अपनी सफाई दर्ज करा चुके थे और बाकी तीन आज अपनी सफाई दर्ज करा रहे हैं। सुंदर रमन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए अपना एफीडेविट दर्ज करा दिया है।
हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन को फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट दे दी थी लेकिन ये जरूर कहा गया कि श्रीनिवासन ने एक दिग्गज खिलाड़ी की आपत्तिजनक गतिविधयों को देखकर भी नजरअंदाज कर दिया, जिस मामले में बीसीसीआइ अपनी सफाई भी पेश कर चुके है।

0 comments:

Post a Comment